Sunday, February 15, 2026
Homeसूरजगढ़काजड़ा के संस्कृत विद्यालय में पुस्तकालय का लोकार्पण | भामाशाहों का सम्मान...

काजड़ा के संस्कृत विद्यालय में पुस्तकालय का लोकार्पण | भामाशाहों का सम्मान किया ग्रामवासियों ने

काजड़ा में संचालित श्रीमती राधा देवी काजड़िया राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में आज नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया।

भामशाह रमेश कुमार शंभू कुमार केजड़ीवाल द्वारा स्व. कमला देवी केजड़ीवाल की स्मृति में निर्मित पुस्तकालय का लोकार्पण गांव के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक किया गया।

माता रेजड़ी-केजड़ी मन्दिर चैरिटेबल ट्रस्ट के स्थानीय प्रतिनिधि पं. भरत नागवान ने बताया कि संस्कृत स्कूल में रमसा के माध्यम से निर्मित कमरे में अलमारियां, रैक, टेबल, बेंच व पुस्तकें भामाशाहों द्वारा भेंट कर पुस्तकालय बनाया गया है। पुस्तकालय के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम में स्व. कमला देवी केजड़ीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि काजड़ा ग्राम भामाशाहों व दानवीरों की धरा है। पंचायत व क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं को लेकर भामाशाओं ने समय-समय पर चिकित्सा, शिक्षा, जल, स्वच्छता व सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में हमेशा आगे बढ़ कर अपना योगदान दिया है।

ये रहे मौजूद

पुस्तकालय के उद्घाटन समारोह में समस्त पंचायत क्षेत्रवासियों की ओर से काजड़िया, संघी एवं केड़िया परिवार को गांव के विकास में योगदान के लिए साधुवाद दिया गया तथा भामाशाह केजड़ीवाल परिवार का सम्मान भी किया। लोकार्पण समारोह में राकेश बंसल, सुशील कुमार, लखन कुमार, कैलाश नागवान, ठा. भीम सिंह शेखावत, कै. मातादिन यादव, वैद्य जय प्रकाश स्वामी, नथमल नागवान, डॉ. मनोज जोशी, नाहर सिंह शेखावात, रमाकांत नागवान, लक्ष्मीकांत जोशी, शशिकांत शर्मा दादा, विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!