काजड़ा के विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत रत्न डॉ कलाम की जयंती मनाई

सूरजगढ़, 15 अक्काटूबर 2024: जड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संचालित विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान निदेशक मनजीत सिंह तंवर ने की।

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जयंती समारोह पर संस्था निदेशक ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे और उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। कलाम साहब एक महान वैज्ञानिक, शिक्षक और प्रेरणादायक नेता थे, जिन्होंने भारतीय रक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनके नेतृत्व में भारत ने 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण किया, जिससे भारत को एक परमाणु शक्ति के रूप में विश्व में पहचान मिली। भारत सरकार द्वारा डॉक्टर कलाम को भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण जैसे अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अपनी सरलता, ईमानदारी और युवाओं के प्रति विशेष ध्यान के कारण उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है।

व्याख्याता जगदीश प्रसाद सेन ने डॉ. कलाम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए डॉक्टर कलाम साहब की शिक्षाओं को ग्रहण करने का आह्वान विद्यार्थियों से किया।

व्याख्याता अनिल जांगिड़ के नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिनमें निर्णायक भूमिका में व्याख्याता राम प्रताप कटारिया व व्याख्याता अभिलाषा मान रही। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी राय सिंह शेखावत, सरजीत, बबीता शिल्ला, सरोज स्वामी, पूजा शर्मा, सुमन मेघवाल, अशोक कुमावत, विनोद शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता प्रजापति, नंदलाल, कविता पूनिया, कपिल चनेजा, रविंद्र कुमार, मंजु सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!