सूरजगढ़, 28 अक्टूबर 2024: कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना में 12 वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बच्चे ने कांच की बोतल में पटाखा फोड़ा, जिससे बोतल फट गई और उसके शरीर में शीशे के कई टुकड़े लग गए।

घटना सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे वार्ड नंबर 14 में हुई। जानकारी के अनुसार, हिमांशु नाम का 12 वर्षीय बच्चा अपने चाचा के घर के पास खेल रहा था। इस दौरान उसने एक खाली कांच की बोतल में पटाखा डालकर आग लगा दी। पटाखा फटने से बोतल के टुकड़े उछलकर हिमांशु की जांघ में गड़ गए।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति को भी चोट आई। हिमांशु की जांघ का मांस फट गया था। उसे तुरंत सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांशु की चोमू के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!