Saturday, June 21, 2025
Homeपिलानीकांग्रेस की केन्द्रीय पर्यवेक्षक जया कर्नाटक आईं पिलानी,

कांग्रेस की केन्द्रीय पर्यवेक्षक जया कर्नाटक आईं पिलानी,

कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश

कांग्रेस की केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र प्रभारी जया कर्नाटक आज पिलानी में कार्यकर्ताओं से मिलीं। पिलानी कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने सरकार की योजनाओं और कामों की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की।

जया कर्नाटक ने बताया कि राज्य सरकार की कई फ्लैगशिप योजनाएं हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के लोगों तक पहुंच रहा है। चुनाव में इन योजनाओं और विकास के लिए हुए कामों के बूते एक बार फिर कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। उन्होंने चुनावों में एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सक्रिय होने का संदेश कार्यकर्ताओं को दिया।

इससे पहले कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने पर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मंजू रतन सैनी की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने जया कर्नाटक, प्रदेश सचिव अलका आर्य, जिलाध्यक्ष तारा पूनिया, झुंझुनू ब्लॉक अध्यक्ष शारदा ढाका का स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

मीटिंग में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार फौजी, नगेन्द्र बंटी नोवाल, नगर अध्यक्ष संजय जाखोदिया, पूजा सिकलीगर, सीता वर्मा, लक्ष्मी शर्मा, ज्योति चांवरिया, कोमल शर्मा, चन्दन वर्मा, नबील खान, विकास जखोड़िया, राजेंद्र सिहाग, रवि सैनी, मंगल चंद, राजू कुल्हरी, डॉ. माधवानंद सारस्वत, धीरज, एडवोकेट पुनीत रूथला, राजू योगी, कुरड़ाराम जाट सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित ‌रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!