Saturday, March 15, 2025
Homeविदेशकजाकिस्तान के अक्तौ में विमान दुर्घटना: 38 लोगों की मौत, 32 जीवित...

कजाकिस्तान के अक्तौ में विमान दुर्घटना: 38 लोगों की मौत, 32 जीवित बचे, हादसे का वीडियो हुआ वायरल

अक्तौ, कजाकिस्तान: कजाकिस्तान के अक्तौ क्षेत्र में बुधवार, 25 दिसंबर को एक दर्दनाक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट अजरबैजान एयरलाइंस की थी, जो बाकू से ग्रोजनी की ओर जा रही थी। विमान में कुल 67 लोग सवार थे, जिसमें 62 यात्री और 5 क्रू सदस्य शामिल थे।

तीन किलोमीटर उड़ान भरने के बाद दुर्घटना

दुर्घटनाग्रस्त विमान एम्ब्रेयर 190 ने अजरबैजान की राजधानी बाकू से उड़ान भरी थी और इसे रूस के चेचन्या के ग्रोजनी शहर तक जाना था। हालांकि, विमान महज 3 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद कजाकिस्तान के अक्तौ क्षेत्र में कैस्पियन सागर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वीडियो हुआ वायरल, यात्री ने दर्ज की खौफनाक घड़ी

दुर्घटना से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें प्लेन के अंदर का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है। वीडियो में एक यात्री लगातार “अल्लाह-हू-अकबर” चिल्ला रहा है, जबकि अन्य यात्री चीख-पुकार कर रहे हैं। यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @clashreport अकाउंट से पोस्ट किया गया और इसे लाखों लोगों ने देखा।

https://twitter.com/clashreport/status/1871902804350308412

अधिकारियों का बयान और राहत कार्य

घटना के तुरंत बाद, कजाकिस्तान के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने जानकारी दी कि उनके कर्मचारियों ने विमान में लगी आग को बुझा दिया। वहीं, कजाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि घायलों के इलाज के लिए राजधानी अस्ताना से एक विशेष फ्लाइट के जरिए डॉक्टरों की टीम भेजी गई।

32 लोगों को बचाया गया, राष्ट्रपति अलीयेव ने रद्द की यात्रा

अजरबैजान एयरलाइंस के अधिकारियों ने जानकारी दी कि दुर्घटना में केवल 32 लोग जीवित बच पाए। बाकि सभी की मौत हो गई। इस हादसे पर अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने गहरा शोक व्यक्त किया और रूस में स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल (CIS) के नेताओं के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए अपनी नियोजित यात्रा रद्द कर दी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!