Thursday, June 19, 2025
Homeचिड़ावाओजटू में पेयजल समस्या: महिलाओं का आक्रोश फूटा, जमकर किया विरोध-प्रदर्शन, विडियो...

ओजटू में पेयजल समस्या: महिलाओं का आक्रोश फूटा, जमकर किया विरोध-प्रदर्शन, विडियो देखें

चिड़ावा, 30 अगस्त 2024: चिड़ावा के निकटवर्ती ओजटू गाँव में पेयजल की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। शुक्रवार को इस समस्या से आक्रोशित महिलाओं ने गाँव के शहीद स्मारक के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

लंबे समय से पेयजल की समस्या का समाधान न होने से आक्रोशित महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूर्व सरपंच शिशराम डांगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करने का आग्रह किया।

कुछ देर बाद मौके पर लोरिंग मशीन बुलाई गई और ट्यूबवेल की मोटर को बदलने का निर्णय लिया गया। जलदाय विभाग के एईएन अशोक पलसानिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।

विडियो देखें…

प्रदर्शन में शामिल रहे

पूर्व सरपंच शिशराम डांगी, मनोज, नितेश वार्ड पंच, दयाराम, निवास, सुरेश, मनीष, प्रमोद, संजय शास्त्री, सरोज, विद्या, सुनीता और सीमा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!