चिड़ावा: झुंझुनूं रोड स्थित एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित एमडी लिटिल फ्लावर स्कूल में नए सत्र की शुरुआत उल्लासपूर्ण वातावरण में हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों का तिलक कर स्वागत किया गया और उन पर पुष्पवर्षा की गई। स्वागत समारोह का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन सुनील डांगी और निदेशक समिति डांगी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

विद्यालय स्टाफ द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ विद्यार्थियों को तिलक लगाकर विद्यालय परिवार में उनका अभिनंदन किया गया। “स्कूल चले हम” थीम पर आधारित नृत्य नाटिकाएं भी प्रस्तुत की गईं, जिनमें शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रति प्रेम और उत्साह व्यक्त किया। पूरे आयोजन का वातावरण स्वागत गीतों और हर्षोल्लास से गूंजता रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित शर्मा ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र में आत्मविश्वास और लगन के साथ पढ़ाई में जुटने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय ही विद्यार्थियों को सफल बनाता है।

निदेशक समिति डांगी ने जानकारी दी कि विद्यालय में इस वर्ष शैक्षणिक नवाचार के तहत कक्षा 6, 7 और 8 के लिए प्री-फाउंडेशन कक्षाएं शुरू की गई हैं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही मजबूत बुनियाद मिले।

इस अवसर पर विद्यालय समन्वयक मनोज वर्मा, उदित योगी, मनीष शर्मा, सुनील श्योराण, रोमिल निगम, निधि, पायल, आरती, अनीता, सीमा, अमितांश, मनजीत, निर्मला, बबिता, मनीषा, ट्विंकल, अंजना, वर्षा, रजनीकांत, भूपेन्द्र, नीरज, मंजू, कोमल और मनोज सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। समारोह का समापन हर्ष और उल्लास के वातावरण में हुआ, जिसमें सभी छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!