चिड़ावा, 22 मई 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा घोषित 12वीं विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम में एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन, चिड़ावा ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन कर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा है। संस्थान के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस वर्ष विद्यालय के कुल पांच विद्यार्थियों ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 14 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ऊपर और 69 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर श्रेष्ठता का परिचय दिया।
रिया पुत्री रघुवीर सिंह और ईशांत सैनी पुत्र रामविलास सैनी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इनके अलावा अक्षिता तामड़ायत पुत्री योगेन्द्र तामड़ायत और कृतिका पुत्री रोहिताश सैनी ने 97.40 प्रतिशत तथा रौनक पुत्री सुनील कुमार ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
जतिन मिटावा पुत्र विनोद कुमार मिटावा ने 96.60 प्रतिशत, नवीन पुत्र राजेश कुमार ने 96.40 प्रतिशत प्राप्त कर एग्रीकल्चर संकाय में झुंझुनूं जिले में पहला स्थान हासिल किया। आशु जानू, मानसी सैनी, सुमानिका, जेसिका, अंकिता कुमारी, अंशु और गरिमा ने भी 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में योगदान दिया।
इस उपलब्धि को लेकर विद्यालय परिसर में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर डीजे की धुनों पर नृत्य किया और मिठाइयां बांटीं।
इस अवसर पर प्रबंधन टीम के सदस्यों में सुनील कुमार डांगी, समित डांगी, अजीज खान, सुनील पायल, प्रदीप शर्मा, जयवीर सिंह, नवाब शेख, अमित बलवदा, ज्योति बलवदा शामिल रहे जिन्होंने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख जनों में अंकित शर्मा, जगदेव पूनिया, संदीप फोगाट, अंकित गोयल, अशोक सैनी, शहनवाज खान, गोपाल, विजय सिहाग, उमेद पूनिया, संजय जांगिड़, अनिता सांगवान, मंजू डांगी, नरेंद्र बुगालिया और राजेन्द्र गोरखा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन एक बार फिर साबित कर चुका है कि यह संस्थान केवल परिणामों में ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले में अग्रणी भूमिका निभाती है।




