एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन करेगा होनहार विद्यार्थियों का सम्मान, टॉपर्स को मिलेंगे 21 लाख तक के पुरस्कार

चिड़ावा, 20 जून: झुंझुनूं रोड स्थित एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन चिड़ावा द्वारा बोर्ड, जेईई और नीट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था के चेयरमैन सुनील कुमार डांगी ने शुक्रवार सुबह प्रार्थना सभा में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की सैकेंडरी परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य मेरिट में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली प्रियांशी सैनी को एक लाख रुपये और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं जेईई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक 7099 और केटेगरी रैंक 1491 के साथ झुंझुनूं जिला टॉप करने वाले अमित झाझड़िया को पचास हजार रुपये और प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाएगा।

डांगी ने कहा कि आगामी सत्र में जेईई और नीट में ऑल इंडिया रैंक प्रथम प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11 लाख रुपये, रैंक 2 से 100 तक आने वाले को 5 लाख रुपये, कक्षा 10 और 12 में राजस्थान टॉप करने वाले को 5 लाख रुपये और 99 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

संस्था की निदेशिका समित डांगी ने सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि एमडीसीएल फाउंडेशन क्लासेस से जेईई मेन्स में 80 में से 54 विद्यार्थियों का चयन हुआ। वहीं जेईई एडवांस 2025 में 35 में से 11 और नीट 2025 में 13 विद्यार्थियों का चयन मेडिकल कॉलेज में हुआ। बोर्ड परीक्षाओं में 11 विद्यार्थियों ने 97 प्रतिशत से अधिक, 32 ने 95 प्रतिशत से अधिक और 121 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर एमडी ग्रुप की गुणवत्ता को सिद्ध किया है।

समित डांगी ने कहा कि एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन अपने अनुशासित और संस्कारित शैक्षिक वातावरण, नवीन शैक्षणिक अनुसंधानों और प्रबंधन के जरिए निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अब यह संस्था आईआईटी और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों की भागदौड़ और तनाव से दूर विद्यार्थियों के लिए प्रमुख विकल्प बनती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!