चिड़ावा, 22 मई 2025: एमआरएस कृष्ण प्रणामी स्कूल के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र में विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत 58 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 79 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर और शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है।

विद्यालय प्राचार्य का कहना है कि विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनके निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की अहम भूमिका रही है।
90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में विपिन (पुत्र सत्यनारायण) ने 96.40 प्रतिशत, राईना (पुत्री जमील खान) ने 95.40 प्रतिशत, मानसी शर्मा (पुत्री अनुपम शर्मा) ने 93.80 प्रतिशत, देवेंद्र यादव (पुत्र संजय यादव) ने 93.20 प्रतिशत, आदित्य भारतीय (पुत्र शंकरलाल भारतीय) ने 93 प्रतिशत, हिमांशु कुमार (पुत्र सुभाष चंद्र) ने 93 प्रतिशत, रिंकू (पुत्री मुकेश) ने 92.60 प्रतिशत, राहुल खान (पुत्र नावेद हुसैन) ने 90.40 प्रतिशत, सना चौहान (पुत्री सरफराजुद्दीन) ने 90.40 प्रतिशत, बृजेश कुमार (पुत्र जयवीर सिंह) ने 90 प्रतिशत और योगेश (पुत्र चरण सिंह) ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर निदेशक अनिल दाधीच, सचिव अरविंद दाधीच, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया और प्रबंध निदेशक लेफ्टिनेंट आर डी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी मेहनत की सराहना की।
समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विद्यालय की इस गौरवशाली परंपरा को आगे भी बनाए रखने का संकल्प लिया।




