एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी के रोहिताश्व सिहाग ने नेशनल लेवल पर जीता सिल्वर मेडल

चिड़ावा, 9 जनवरी 2025: शहर की गोशाला रोड़ स्थित एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ी रोहिताश्व सिहाग ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की 68वीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर अकेडमी व क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

एकेडमी संचालक नितिन सिंह राठौड़ ने बताया कि दिसम्बर में मध्य प्रदेश के देवास में आयोजित हुई नेशनल लेवल की इस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों सहित केंद्रीय विद्यालय के लगभग 750 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

रोहिताश्व सिहाग पुत्र बजरंग सिहाग ने अपने भार वर्ग में असम, केरल, मध्य प्रदेश व हरियाणा के खिलाड़ियों को मात देकर सिल्वर मेडल जीता।

रोहिताश्व सिहाग की इस सफलता पर एकेडमी संचालक नितिन सिंह राठौड़, अमित शर्मा, पुनित वर्मा, अशोक महरानिया, राजेश जांगिड़, विवेक मित्तल, सुदीप कटेवा, पंकज नूनिया सहित अन्य लोगों ने बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!