मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम: मध्य प्रदेश में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की इस जीत के बाद लाडली बहनों का शुक्रिया अदा किया था। अब इन लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अलग अंदाज में बधाई दी है। लाडली बहनों ने गीत गाकर शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कई सारी महिलाएं एक जगह जमा हैं और वो शिवराज सिंह चौहान के लिए गीत गा रही हैं।

हिंदी सिनेमा के मशहूर गीत ‘एक हजारों में मेरी बहना है गीत को महिलाएं गा रही हैं।’ वो एक सुर में इस गीत को गुनगुनाते हुए कह रही हैं कि ‘एक हजारों में मेरे भइया हैं।’ इन महिलाओं के हाथ में कमल के फूल भी नजर आ रहे हैं।

स्त्रोत – Live Hindustan न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!