Thursday, February 12, 2026
Homeझुन्झुनूएक दिन, 6 बड़े एक्शन! झुंझुनूं पुलिस ने टॉप-10 अपराधी से लेकर...

एक दिन, 6 बड़े एक्शन! झुंझुनूं पुलिस ने टॉप-10 अपराधी से लेकर हत्या के आरोपियों तक सबको दबोचा, पढ़ें पूरी क्राइम रिपोर्ट

झुंझुनूं: पुलिस ने शुक्रवार को जिले भर में अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में अलग-अलग थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपियों से लेकर 28 मुकदमों में वांछित टॉप-10 अपराधी, सालों से फरार वारंटी और साइबर ठगी में शामिल खाताधारकों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इस ताबड़तोड़ का

28 मुकदमों में वांछित टॉप-10 अपराधी ‘काली’ हरियाणा से गिरफ्तार

उदयपुरवाटी पुलिस ने थाने के टॉप-टेन अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी जितेंद्र कुमार उर्फ काली को हरियाणा से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी 2023 में एक महिला की चेन तोड़ने और गाड़ी में अवैध पिस्टल व कारतूस छोड़कर भागने के मामले में फरार था। आरोपी पर हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, अवैध हथियार और एनडीपीएस एक्ट जैसे 28 संगीन मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी कस्तूर वर्मा के नेतृत्व में सतवीर सिंह, सवाई सिंह, विक्रम सिंह और सुरेश कुमार की टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

हत्या के प्रयास के 3 फरार आरोपी पिलानी में दबोचे

पिलानी पुलिस ने मोरवा गांव में धारदार हथियारों से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में तीन मुख्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अगस्त माह में लक्ष्मण सिंह और उसके बेटे संदीप पर जानलेवा हमला किया गया था। मामले में अपराध साबित होने पर फरार चल रहे महावीर सिंह, प्रदीप सिंह और कैलाश सिंह को थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के नेतृत्व में कमल सिंह, गणेश सिंह और हरेंद्र की टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।

साइबर ठगों पर शिकंजा, बैंक खाते किराए पर देने वाले 3 गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बगड़ और बुहाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों (Mule Accounts) की जांच करते हुए 3 ऐसे खाताधारकों को गिरफ्तार किया है जो अपने खाते साइबर ठगों को किराए पर देते थे।

बगड़: थानाधिकारी सुभाषचंद्र सामोता की टीम ने अजय कुमार सैनी और विक्रम सैनी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

बुहाना: थानाधिकारी उमराव जाट की टीम ने रहीश कुमार को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में अपना खाता किराए पर देना स्वीकार किया है।

शराब ठेका लूट का मुख्य आरोपी सूरजगढ़ पुलिस की गिरफ्त में

सूरजगढ़ पुलिस ने मई 2025 में स्वामी सेही गांव में एक शराब ठेके में हुई तोड़फोड़ और लूट के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिंटू निवासी जेठी, सीकर ने अपने साथियों के साथ सेल्समैन को बंधक बनाकर ठेके से 17 हजार रुपये नकद और महंगी शराब की पेटियां लूट ली थीं। रघुवीर सिंह, महिपाल और प्रवीण कुमार की टीम ने अथक प्रयास कर आरोपी को दबोचा।

10 साल पुराने मामले का वारंटी मलसीसर में गिरफ्तार

मलसीसर पुलिस ने 10 साल पुराने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट झुंझुनूं ने 2015 के एक मुकदमे में सिकंदर कुमार उर्फ कुंभाराम के खिलाफ वारंट जारी किया था। थानाधिकारी विष्णु दत्त के नेतृत्व में संजीव कुमार, मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार और रणवीर सिंह की टीम ने आरोपी को उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!