झुंझुनूं, 5 नवंबर: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तत्वावधान में ए.आई.सी.सी की सदस्य और राजस्थान की समन्वयक रीना वाल्मीकि की उपस्थिति में मंगलवार को झुंझुनूं के मान नगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार राठी ने की, जिसमें कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक में जिला प्रभारी उर्मिला धायल, कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला के प्रतिनिधि के रूप में सरजीत ओला, जिला परिषद सदस्य विनोद काजला, घासीराम पूनिया, विनीता रणवा, बिमला बेनीवाल, रणजीत चंदेलिया, मातादीन शर्मा, वीरेंद्र पूनिया, डॉ. सुखबीर लोहान, योगेश सोनी, विजय चौधरी, विनोद कुलहरी, राजेश कुमार और लालचंद सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और उन्हें उपचुनाव के दिन अधिकतम मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।





