Monday, May 18, 2026
Homeसूरजगढ़उधार में सामान देने से किया इनकार तो दुकानदार पर बोला हमला:...

उधार में सामान देने से किया इनकार तो दुकानदार पर बोला हमला: दिनदहाड़े लूट, मारपीट और धमकी की वारदात सीसीटीवी में कैद

सूरजगढ़: कस्बे के मुख्य बाजार में आभूषण व्यापारी हिमांशु जाट के साथ दिनदहाड़े लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपितों ने दुकान से 20 हजार रुपये और सोने की चैन लूट ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement's

सूरजगढ़ के मुख्य बाजार लगभग एक सप्ताह पहले दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने एक दुकान पर पहुंचकर व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना दिनदहाड़े हुई और पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement's

पीड़ित हिमांशु पुत्र अनिल कुमार जाट ने सूरजगढ़ थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान जीतु राजपूत, अमित राजपूत निवासी पिलोद तथा विकास पुत्र छोटेलाल निवासी वार्ड 25 सूरजगढ़ अपने अन्य साथियों के साथ हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल पर पहुंचे। आरोपित दुकान में घुसे और गाली-गलौज करते हुए हिमांशु को बाहर खींच लिया। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई।

शिकायत के अनुसार मारपीट के दौरान आरोपित दुकान के गल्ले से करीब 20 हजार रुपये नकद निकालकर ले गए। वहीं हिमांशु के गले से सोने की चैन भी तोड़ ली गई। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।

Advertisement's

पीड़ित हिमांशु ने पुलिस को बताया कि विकास पुत्र छोटेलाल घटना के कुछ समय पहले दुकान पर उधार में सामान लेने आया था। जब उसे उधार देने से मना किया गया तो उसने रंजिश रख ली। इसके बाद अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान पर हमला बोल दिया।

Advertisement's

घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज को सबूत के तौर पर कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!