Wednesday, April 15, 2026
Homeझुन्झुनूउदयपुरवाटीउदयपुरवाटी में होली-रमजान से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल दिया सख्त...

उदयपुरवाटी में होली-रमजान से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल दिया सख्त संदेश, असामाजिक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस

उदयपुरवाटी: कस्बे में आगामी होली, रमजान और ईद को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। झुंझुनू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने विशेष रणनीति के तहत कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश दिया।

थाना अधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह से दूर रहने की अपील की।

रामपाल मीणा ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना और दोनों समुदायों के बीच आपसी भाईचारा बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक रूप से होली मनाने वाले लोग स्वतंत्र रूप से त्योहार मना सकते हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने, भड़काऊ संदेश प्रसारित करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इससे पूर्व उदयपुरवाटी थाने में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने होली और रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे किसी भी उकसावे में न आएं और विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें। आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को जानकारी देने की सलाह दी गई है, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!