ईमानदारी की मिसाल: सब्जी विक्रेता बृजेंद्र सैनी ने लौटाए आभूषण, पांच लाख रुपये के गहनों से भरा बैग लौटाकर दिया समाज को सकारात्मक संदेश

झुंझुनूं, 18 फरवरी 2025: शहर के पंचदेव मंदिर के पास सब्जी विक्रेता बृजेंद्र सैनी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक महिला के करीब 5 लाख रुपये के आभूषण लौटाए। इस नेक कार्य से समाज में सकारात्मक संदेश गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

भूलवश छूटा बैग, ईमानदारी से मिली वापसी

दो दिन पहले *सब्जी खरीदते समय एक महिला गलती से अपना आभूषणों से भरा बैग बृजेंद्र सैनी की दुकान पर भूल गई। जब बृजेंद्र को बैग मिला, तो उन्होंने उसे सुरक्षित रख लिया। बाद में *महिला का परिवार खोजबीन करता हुआ दुकान पर पहुंचा, जहां बृजेंद्र ने बैग उन्हें सौंप दिया।

सम्मान समारोह में किया गया सराहनीय कार्य का सम्मान

महिला के ससुर, रिटायर्ड सुबेदार राजेंद्र धायल ने बृजेंद्र सैनी की ईमानदारी से प्रभावित होकर शॉल और चांदी का सिक्का देकर उन्हें सम्मानित किया

इस अवसर पर उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने बृजेंद्र को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने भी इस नेक कार्य की सराहना की।

Advertisement's
Advertisement’s

समाज में सच्चाई और ईमानदारी का बना उदाहरण

बृजेंद्र सैनी के इस कार्य ने यह साबित कर दिया कि समाज में *आज भी ईमानदारी और सच्चाई की अहमियत बनी हुई है। उनके इस कदम से लोगों को *सदाचार और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा मिली है

Leave a comment

error: Content is protected !!