Saturday, February 28, 2026
Homeउदयपुरवाटीइंस्टाग्राम पर ‘दुर्घटना में दो की मौत’ की फर्जी खबर वायरल, झुंझुनूं...

इंस्टाग्राम पर ‘दुर्घटना में दो की मौत’ की फर्जी खबर वायरल, झुंझुनूं पुलिस की कार्रवाई – युवक गिरफ्तार

उदयपुरवाटी: क्षेत्र में सोशल मीडिया पर “दुर्घटना में दो की मौत” शीर्षक से झूठी खबर प्रसारित कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुई इस फर्जी रील के कारण क्षेत्र में भ्रम और अफवाह का माहौल बन गया था।

पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत तथा वृत्ताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में उदयपुरवाटी थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस थाना उदयपुरवाटी को सूचना मिली कि इंस्टाग्राम पर “दुर्घटना में दो की मौत” शीर्षक से एक रील तेजी से वायरल हो रही है। जांच में सामने आया कि यह खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक थी। इस फर्जी समाचार से आमजन में भय और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तकनीकी जांच प्रारंभ की और रील बनाने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की।

जांच के बाद पुलिस ने गैरसायल अमन पुत्र महेशचन्द, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 16, कस्बा उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं को 27 फरवरी 2026 को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि युवक ने बिना किसी तथ्यात्मक आधार के केवल सोशल मीडिया पर लोकप्रियता प्राप्त करने के उद्देश्य से यह झूठी रील तैयार कर प्रसारित की थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फेक न्यूज और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से आमजन से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना को साझा न करें। साइबर अपराध, फर्जी खबर, इंस्टाग्राम वायरल रील और अफवाह फैलाने जैसे मामलों पर झुंझुनूं पुलिस लगातार निगरानी रखे हुए है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!