पिलानी, 2 अगस्त 2024: इंडो-भूटान टेस्ट सीरीज इंटरनेशनल सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर वापस लौटे पिलानी के छात्र रवि भाटी का आज कॉलेज में सम्मान किया गया। श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार तथा स्टाफ सदस्यों द्वारा विजेता छात्र का माला पहनाकर व मिठाई खिला कर स्वागत किया गया।

रवि भाटी मंडेलिया कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। कॉलेज के स्पोर्ट्स कोच कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में भारतीय टीम ने 26 से 28 जुलाई तक भूटान में आयोजित इंडो-भूटान टेस्ट सीरीज इंटरनेशनल सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप में भाग लिया और स्वर्ण पदक हासिल किया है। कॉलेज का छात्र इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम में शामिल था

शुक्रवार को महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य अशोक कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा गोल्ड मेडल जीतने वाले चैम्पियन छात्र का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि खेलों के लिए जिस जोश और जज्बे की जरूरत है, वह रवि में प्रारम्भ से ही अलग नजर आताचाई। इसीका परिणाम है की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्र ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उपप्राचार्या डॉ. दीप्ति कौशिक ने भी रवि भाटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर व्याख्याता सोनिया माथुर, डॉ. त्रिवेणी, डॉ सावित्री, नितेंद्र पाठक, डॉ. बाला कुल्हरि, संदीप सैनी, राजेश जांगिड़, गोविन्द वर्मा, पूजा सांगवान, सुरेश हमीनपुर, कैप्टन विजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी छात्र रवि भाटी का स्वागत करते हुए उसे शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!