पिलानी, 2 जून: भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सीकर, झुंझुनू, चूरू विभाग प्रमुख (ग्राम विकास) ने आज ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। विभाग प्रजमुख चिरंजीलाल शर्मा ने ग्रामीणों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने तथा पर्यावरण व जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ भी उपस्थित रहे।

विभाग प्रमुख चिरंजी लाल शर्मा ने जखोड़ा के हीरामल मन्दिर में भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करने, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जैविक कृषि अपनाने तथा वृक्षारोपण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस अवसर पर व्याख्यान में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और जैविक कृषि करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प भी लिया।

जाखोड़ा के हीरामल मन्दिर में गांव के महेन्द्र गुर्जर बुडानिया, लीलाधर अवाना, सीताराम अवाना, हीरामल देवस्थान के गुरू भगत राजेश अवाना, रामवतार अवाना, मदन अवाना, अमर सिंह, गिरधारी, श्रीराम, बिजेन्द्र, रामसिंह कंस्वा, राम अवतार कस्वां, अमीलाल, मनपाल, ओमप्रकाश, उमाकान्त शर्मा, दिनेश शर्मा, सरदारा राम आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!