अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर सिंघाना में महिला कांग्रेस ने जताया शोक, महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च

सिंघाना, 15 जून 2025: अहमदाबाद में हाल ही में हुई विमान दुर्घटना की खबर से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इस घटना को लेकर झुंझुनूं जिले के सिंघाना कस्बे में कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव के नेतृत्व में एक शांति मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और मोमबत्तियां जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मार्च के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर शकुंतला यादव ने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह हादसा सभी के लिए अत्यंत हृदयविदारक है और देशभर के लोगों को झकझोर कर गया है। यादव ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस अपार दुख को सहन करने के लिए पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करें।

Advertisement's
Advertisement’s

इस आयोजन के माध्यम से न केवल पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की गई, बल्कि समाज में एकजुटता और मानवता का संदेश भी दिया गया। श्रद्धांजलि सभा में शामिल महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं और ईश्वर से उनके बलिदान के बाद शांति और सुकून की कामना करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!