अरडावत्ता के बारी का बास गांव में नवनिर्मित बोरवेल का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों ने राजेश दहिया का किया नागरिक अभिनंदन

चिड़ावा: उपखंड के अंतर्गत अरडावत्ता ग्राम पंचायत के बारी का बास गांव में नवनिर्मित बोरवेल का शुभारंभ समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने फीता काटकर बोरवेल का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि नरेश बराला ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चिड़ावा प्रधान रोहिताश धांगड़ शामिल हुए।

समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पार्षद मदनलाल डारा, ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, मान सिंह लमोरिया, अशोक डारा, प्यारेलाल थाकन, राजेश थाकन, जोधाराम बराला, विजय सिंह बराला, सरजीत बराला, प्रताप भटैया, पप्पू पचार, गिरिराज स्वामी, मुकेश बराला और अशोक बराला सहित अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया का पारंपरिक रूप से लड़ुओं से तौलकर अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह बोरवेल गांववासियों के लिए बड़ी सौगात है, जो दहिया के प्रयासों से संभव हो पाया है। लंबे समय से जल संकट का सामना कर रहे इस क्षेत्र के लिए यह बोरवेल राहत लेकर आया है।

कार्यक्रम का संचालन विकास पायल ने किया और समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जल आपूर्ति समाधान के इस प्रयास को सराहनीय बताया और जनप्रतिनिधियों से भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!