अमेज़न: सालों पहले विज्ञापन का जरिया टीवी या रेडियो हुआ करते थे। लेकिन इंटरनेट के आने से अब हर सोशल मीडिया, हर वेब पेज पर आपको विज्ञापन दिखाई दे जाते हैं। कुछ विज्ञापन तो कई बार हमारे काम आ जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर सिर घूम जाता है। ऐसा ही कुछ आपके साथ भी कभी न कभी हुआ होगा।

इसी बीच इंस्टाग्राम पर स्क्रोल करते हुए एक अमेज़न का विज्ञापन दिखाई देता है, जिसका स्क्रीनशॉट नीचे दिया गया है। इस विज्ञापन को देखते ही लगा कि अमेज़न पर भैंस की बिक्री हो रही है। इस विज्ञापन के पेज पर “Shop now” के अलावा कोई और डिटेल नहीं दी गई है। जब इस पर क्लिक किया गया तो एक पेज खुलता है, जिसका स्क्रीनशॉट भी नीचे दिया गया है।

पेज खुलने पर आपकी नज़र कीमत पर जाती है तो यहां दाम ₹3,899 लिखा हुआ है। कीमत देखकर एक बार फिर से शॉक लगता है कि ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन जब आप इसके डिस्क्रिप्शन को देखते हैं तो इसकी असल कहानी समझ में आती है।

असल में मामला क्या है?

दरअसल, अमेज़न पर भैंस नहीं, बल्कि भैंस के लिए एक रबड़ मैट बेचा जा रहा है। यह मैट 5 फीट का है और मवेशियों के बैठने के लिए आरामदायक होता है। इसीलिए इसे “भैंस मैट” नाम दिया गया है।

विज्ञापन में भैंस की तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ इस प्रोडक्ट को दिखाने के लिए किया गया है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं:

इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया है, तो कुछ ने इसे भ्रामक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!