Friday, March 13, 2026
Homeझुन्झुनूअमृता हाट में कवि हरीश हिंदुस्तानी का लाफ्टर शो: सर्द हवाओं के...

अमृता हाट में कवि हरीश हिंदुस्तानी का लाफ्टर शो: सर्द हवाओं के बीच चला हंसी-ठहाकों का दौर, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साह दिखाया

जिला मुख्यालय के सरस डेयरी प्लांट परिसर में चल रहे महिला अधिकारिता विभाग के अमृता हाट में रविवार को कवि हरीश हिंदुस्तानी के लाफ्टर शो का आयोजन किया गया।

सर्द हवाओं के बीच कवि हरीश हिंदुस्तानी व उनके सहयोगी वेद प्रकाश दाधीच ने अपनी हास्य कविताओं से लोगों को खूब हंसाया। दोनों ही कवियों ने को दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुरारी लाल शर्मा, उनकी धर्म पत्नी एडवोकेट सुनीता देवी, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्योला, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद अनीस, जिला रसद अधिकारी कपिल झाझड़िया, डाईट प्रिंसिपल अमीलाल मूंड, कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. विजयपाल कस्वां, जिला शिक्षा अधिकारी मनोज ढाका, प्रधानाचार्य बीरबल सिंह सुंडा, मनीराम मांदीवाल, एईएन नेमीचंद झाझड़ीया, उमेश कस्वां, ऊषा कुल्हरी, सरिता, सुनीता, प्रतिभा, मनोज स्वामी, पूजा, नरेन्द्र एवं ममता सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अमृता हाट में सुबह इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के बारे में महिलाओं को बताया गया। वहीं दोपहर में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें संतोष देवी प्रथम, कश्मीर द्वितीय स्थान पर रही।

सोमवार को दोपहर में 2:00 बजे अमृता हाट में जलेबी दौड़ और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगीलो राजस्थान का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!