अडुका में ट्रैक्टर से गिरकर युवक हुआ घायल, पैर पर चढ़ा टायर, हालत गंभीर होने पर झुंझुनू किया गया रैफर

चिड़ावा, 7 अप्रैल 2025: नजदीकी गांव अडुका में सोमवार को एक युवक ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक खेत की ओर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। रास्ते में अचानक उसे चक्कर आए और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा, जिससे ट्रैक्टर का पिछला टायर उसके पैर के ऊपर से गुजर गया।

Advertisement's
Advertisement’s

घायल युवक की पहचान अडुका निवासी 18 वर्षीय रामचंद्र पुत्र दाताराम गुर्जर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। राहत कार्य में जुटे चालक बंटी नूनिया और नर्सिंगकर्मी अंकित निर्मल ने घायल को मौके से उठाकर राजकीय उप जिला अस्पताल चिड़ावा पहुंचाया।

Advertisement's
Advertisement’s

अस्पताल में चिकित्सक लोकेश कुमारी और वार्ड बॉय कर्मवीर श्योराण सहित अन्य स्टाफ ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे झुंझुनू के लिए रैफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!