अंजू नसरुल्ला समाचार: अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान गई अंजू वापस भारत लौट आई है। वो बीते पांच महीनों से अपने लवर नसरुल्ला के साथ कराची में थी। शुरुआत में उसने यह दावा किया था कि वो पड़ोसी मुल्क में अपने दोस्त के घर एक शादी समारोह में शामिल होने गई है। हालांकि बाद में उसके और नसरुल्ला के कई रोमांटिक फोटो और वीडियो सामने आए। वापस आने के बाद जांच एजेंसियों ने अंजू से पूछताछ किया और फिलहाल के लिए उसे छोड़ दिया है। ऐसे में लोगों के मन में अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मसलन, वो वापस क्यों आई है? कब जाएगी? क्या अपने पति और नाराज पिता से मुलाकात करेगी? उसका अगला प्लान क्या है? अंजू ने खुद इन सभी सवालों का जवाब दिया है।

अंजू क्यों वापस आई भारत?

‘रिपब्लिक भारत’ से बातचीत के दौरान अंजू ने बताया, ‘मैं अपने बच्चों के लिए वापस आई हूं। मैं जैसे गई थी वैसे ही वापस आई हूं। जैसे बाकी आम लोग आते-जाते हैं। मैं अपनी मर्जी से गई थी और अपनी ही मर्जी से वापस आई हूं। मैं कोई भाग कर तो गई नहीं थी।’

जब झिझक गई अंजू

अंजू से यह पूछने पर कि वो यहां अपने बच्चों, पति और पिता से क्या मुलाकात करेंगी? उसने बताया, ‘हां… मैं अपने बच्चों से मिलूंगी। पति का तो अभी मैं कुछ कह नहीं सकती… उनसे क्यों मिलना? उनसे तो पहले से ही मेरा वो था… ठीक है।’ यह कहते हुए अंजू झिझकती हुई नजर आई। नाराज पिता से मुलाकात वाली बात पर उसने कहा, ‘नहीं… अभी मैं फादर (पिता) से मुलाकात नहीं करूंगी। क्योंकि आपको पता है कि मां-बाप तो मां-बाप होते हैं, बच्चा कुछ भी करता है तो…’ इतना बोलते ही अंजू चुप हो गई।

यह भी पढ़िए: मैंने ठेका ले रखा है क्या? अंजू का नाम सुनते ही भड़क गया पति अरविंद

बता दिया अगला प्लान

अंजू से यह पूछने पर कि क्या वो वापस पाकिस्तान जाएगी या यहीं रहेगी? उसने बताया, ‘अभी तो मैं वहां (पाकिस्तान) से होकर आई हूं। आगे क्या है… मैंने यह फैसला किया है कि मैं उनको (नसरुल्ला को) एक बार यहां बुलाऊंगी। फिर बच्चों के साथ हम लोग डिस्कस (चर्चा) करेंगे। इसके बाद जो भी होगा बच्चों को लेकर जाएंगे।’

यानी अंजू का यह प्लान है कि वो पहले अपने पाकिस्तानी पति नसरुल्ला को भारत बुलाना चाहती है। उसके बाद वो बच्चों से बातचीत करके उन्हें पाकिस्तान ले जाने के लिए मनाना चाहती है। हालांकि ऐसा करने में उसे कई कानूनी अड़चनों का सामना करना होगा। साथ ही अंजू के दोनों बच्चे कई बार यह कह चुके हैं कि उन्हें अब उससे कोई मतलब नहीं है। अंजू के पति ने तो यहां तक कहा दिया कि मैंने उसका ठेका ले रखा है क्या?

स्त्रोत – Live Hindustan न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!