सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 04 जून 2026 (गुरुवार)

1– दिल्ली- होटल में आग से 21 मौतें, मालिक हिरासत में, मरने वालों में 11 विदेशी, 8 राजस्थान-हरियाणा के; होटल की फायर NOC नहीं थीं

2– मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत, 25 से अधिक झुलसे

3– गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के त्रिपुरा दौरे पर हैं। इस दौरान वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, गृह मंत्री 4 जून को शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के 73वें पूर्ण अधिवेशन की अध्यक्षता करने के बाद शाम को अगरतला पहुंचेंगे

4– रक्षा क्षमता में होगा इजाफा: रूस से भारत पहुंची एस-400 मिसाइल की चौथी खेप, चीन-पाक सीमा पर बढ़ेगा सुरक्षा

5– कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार की व्यवस्था पर पकड़ कमजोर पड़ रही है। उनके अनुसार नरेंद्र मोदी अगले एक साल तक प्रधानमंत्री पद पर नहीं रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि देश गंभीर आर्थिक चुनौतियों की ओर बढ़ रहा है, जबकि संस्थाओं के भीतर भी असंतोष बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं

6– कांग्रेस नेता ने कहा, एक तरफ बहुत बड़ी आर्थिक सुनामी आने वाली है, महंगाई बढ़ रही है और यह तो सिर्फ शुरुआत है। भारत ऐसा आर्थिक संकट देखेगा, जैसा आपने अपने जीवन में कभी नहीं देखा होगा। यह होने वाला है और इसे कोई नहीं रोक सकता। दूसरी तरफ भारत की संस्थाओं के भीतर बगावत चल रही है

7– लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से दो दिन के उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। यहां वह अल्मोड़ा में एक जनसभा करेंगे। यह सभा 11 बजे से शुरू होगी।

8– डीके शिवकुमार कर्नाटक CM बने, संविधान हाथ में लेकर शपथ, जी परमेश्वर उपमुख्यमंत्री बने; सिद्धारमैया के बेटे समेत 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

9– शिवकुमार ने कमान संभालते ही छात्रों को दिया बड़ा तोहफा! बस में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा; जारी होंगे फ्री पास

10– 13 दिन में टूटी 28 साल पुरानी TMC, दिल्ली से शुरू हुआ बगावत का खेल, 58 विधायक अलग; शुभेंदु की बैठक में ममता के करीबी पहुंचे

11– ‘जो काम कभी ममता बनर्जी ने किया था, वही आज उनके साथ हो रहा है’, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने साधा निशाना

12– भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक जारी है। आज इसका दूसरा दिन है। वहीं, 5 जून को रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति के प्रमुख प्रावधान की घोषणा करेगा। समिति ने अप्रैल में हुई अपनी पिछली बैठक में भी दरों में कोई बदलाव नहीं किया था

13– देश के मौसम में अगले एक सप्ताह के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में प्रवेश की दहलीज पर है, वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की गतिविधियां तेज रहेंगी

14– ट्रंप को अपनी ही पार्टी से मिला झटका, ईरान युद्ध रोकने के लिए 4 रिपब्लिकन ने दिया विपक्ष का साथ, प्रस्ताव पास
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!