सिंघाना में युवक को पेड़ से बांधकर घंटों पीटा, रास्ते के विवाद में बर्बरता की हद पार, हालत नाजुक

सिंघाना: थाना क्षेत्र के डूमोली खूर्द गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक युवक के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। आरोप है कि पड़ोसी परिवार ने 23 वर्षीय युवक राहुल बावरिया को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और घंटों तक बंधक बनाए रखा। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज फिलहाल झुंझुनूं के BDK अस्पताल में चल रहा है। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement's

राहुल पर रास्ता देने का बनाया दबाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल बावरिया, पुत्र सतपाल बावरिया, अपने प्लॉट में लगे पेड़ों को पानी देने गया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रोहताश बावरिया ने अपने परिवार के साथ मिलकर प्लॉट के बीच से रास्ता देने का दबाव बनाया। राहुल द्वारा इनकार करने पर विवाद अचानक हिंसक हो गया।

Advertisement's

परिवार ने मिलकर किया हमला

आरोप है कि रोहताश बावरिया, उसकी पत्नी प्रेम देवी और बेटे उदय सिंह व इंद्रजीत ने एक राय होकर राहुल पर हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने राहुल को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की।

Advertisement's

3 से 4 घंटे तक पेड़ से बांधकर रखा

बताया जा रहा है कि राहुल को करीब 3 से 4 घंटे तक पेड़ से बांधकर रखा गया ताकि कोई उसे बचाने नहीं पहुंच सके। पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि राहुल के पूरे शरीर पर गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और वह बेहोश हो गया।

मारपीट के वीडियो आए सामने

घटना के वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। वीडियो में युवक के साथ मारपीट और उसे पेड़ से बांधकर रखने के दृश्य दिखाई देने की बात कही जा रही है। घटना ने कानून व्यवस्था और ग्रामीण विवादों में बढ़ती हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement's

आरोपियों ने खुद पुलिस को दी सूचना

हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद आरोपियों ने ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिंघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल को पेड़ से मुक्त कराया। इसके बाद उसे सिंघाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisement's

मजदूरी कर परिवार चलाता है राहुल

राहुल अपने परिवार का बड़ा बेटा है और मजदूरी करके घर का पालन-पोषण करता है। परिवार में उसका एक छोटा भाई और बहन भी हैं। घटना के बाद परिवार सदमे में है।

Advertisement's

पिता ने कार्रवाई की मांग की

पीड़ित के पिता सतपाल बावरिया ने सिंघाना थानाधिकारी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!