सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत पहुंचे पिलानी, सरस्वती मन्दिर और बिरला म्यूजियम का अवलोकन किया

पिलानी: प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा झुंझुनू के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत आज अचानक पिलानी पहुंचे। उन्होंने बिट्स कैम्पस स्थित सरस्वती मन्दिर, बिरला म्यूजियम तथा बिरला बालिका विद्यापीठ का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

Advertisement's

बिट्स कैम्पस पहुंचने पर बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के उप निदेशक (प्रशासनिक एवं विधि) डॉ अजय कुमार अग्रवाल तथा बीईटी के लायजनिंग ऑफिसर डॉ मनोज कुमार जांगिड़ ने प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत व जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग का स्वागत किया।

मंत्री अविनाश गहलोत ने भारत-आर्यन नागर शैली में सफेद संगमरमर से बने सरस्वती मन्दिर का भ्रमण करने के बाद मन्दिर की वास्तु कला व स्थापत्य कला की प्रशंसा की। बिरला म्यूजियम में भी उन्होंने विज्ञान तथा अन्य क्षेत्रों से जुड़े साइंस मॉडल्स को समझा। म्यूजियम में उन्होंने अतिथि पुस्तिका में संदेश भी लिखा।

Advertisement's

बाद में अविनाश गहलोत मीडिया प्रतिनिधियों से भी मिले तथा स्थानीय मुद्दों पर उनसे बात की। अविनाश गहलोत ने पिलानी में व्याप्त भीषण जल संकट की चर्चा करते हुए कहा कि जिले का यह क्षेत्र डार्क जोन में आता है और यहां पेयजल सप्लाई के लिए योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है साथ ही जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी में जलापूर्ति प्रभावित ना हो इसके लिए सभी विशेष प्रशासनिक प्रयास किए जाएं।

Advertisement's

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!