संघर्ष रंग लाया: एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी के दो खिलाड़ी बने आर्मी स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा

चिड़ावा: शहर के गोशाला रोड स्थित एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी के दो खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारतीय सेना में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ताइक्वांडो खिलाड़ी रोहिताश्व सिहाग और हीरालाल सिहाग का चयन आर्मी स्पोर्ट्स टीम में हुआ है। रोहिताश्व सिहाग का चयन आर्टिलरी सेंटर नासिक के लिए जबकि हीरालाल सिहाग का चयन मैकेनाइज्ड सेंटर पुणे के लिए किया गया है।

Advertisement's

दोनों खिलाड़ी सगे भाई हैं और मूल रूप से बीकानेर के निवासी हैं। दोनों ने एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी के संचालक नितिन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में लगातार कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्षों की मेहनत और अनुशासन के बाद दोनों भाइयों ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Advertisement's

कारपेंटर पिता और गृहणी माता के संघर्ष ने दी प्रेरणा

रोहिताश्व सिहाग और हीरालाल सिहाग साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता बजरंग लाल सिहाग कारपेंटर का कार्य करते हैं जबकि माता चौथा देवी गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों भाइयों ने खेल के प्रति अपना जुनून बनाए रखा और ताइक्वांडो में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Advertisement's

दोनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई गोल्ड मेडल जीतकर पहले ही अपनी प्रतिभा साबित कर दी थी। अब भारतीय सेना की स्पोर्ट्स टीम में चयन होने से उनका सपना साकार हुआ है।

Advertisement's

ताइक्वांडो में लगातार मेहनत का मिला बड़ा इनाम

एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी के संचालक नितिन सिंह राठौड़ ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने बेहद अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लिया। कठिन अभ्यास और निरंतर मेहनत की बदौलत आज दोनों सेना में चयनित होकर अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं।

Advertisement's

क्षेत्र के लोगों ने जताई खुशी

दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर युवा नेता सुरेश भुकर, युवा नेत्री नितिका थालौर, डॉ एल के शर्मा, पंकज नूनिया, समीर सिंह शेखावत, सीएस सुनील शर्मा, मनोज मान, आशीष डांगी, महेंद्र मोदी, विनोद सैनी, डॉक्टर कृष्ण दत्त, भुपेंद्र गुर्जर, हेमंत सिंह, नवीन लांबा, प्रतीक वर्मा और नीरज शर्मा सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!