वॉरियर्स कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चिड़ावा के खिलाड़ियों का जलवा, एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी ने जीते 7 पदक

चिड़ावा: जयपुर में 24 मई 2026 को आयोजित दूसरे वॉरियर्स कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चिड़ावा शहर की मंड्रेला रोड – गोशाला मोड़ पर संचालित एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल 7 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि के बाद खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

Advertisement's

स्वर्ण पदक जीतकर चमकीं वेदांशी और आराध्या

प्रतियोगिता में वेदांशी ने 44 किलोग्राम कैडेट गर्ल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। वहीं आराध्या ने 41 किलोग्राम कैडेट गर्ल्स वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर अकेडमी का गौरव बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की खेल जगत में सराहना हो रही है।

Advertisement's

रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया मान

लक्ष्य ने 40 किलोग्राम सब-जूनियर बॉयज़ वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं देविका ने 32 किलोग्राम सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की।

Advertisement's

कांस्य पदक विजेताओं ने भी दिलाई पहचान, जूनियर वर्ग में दिखी प्रतिभा

मयंक ने 41 किलोग्राम कैडेट बॉयज़ वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। मितांश ने 35 किलोग्राम कैडेट बॉयज़ वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं पुलकित ने 45 किलोग्राम जूनियर बॉयज़ वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर अकेडमी की उपलब्धियों में इजाफा किया।

Advertisement's

लगातार मेहनत से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे खिलाड़ी

एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी के संचालक और प्रशिक्षक नितिन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में खिलाड़ी लगातार कठिन अभ्यास कर रहे हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत रहे हैं। हाल ही में अकेडमी के खिलाड़ी रोहिताश्व और हीरालाल सिहाग ने खेल कोटा के माध्यम से भारतीय सेना में चयन हासिल किया था, जिसे अकेडमी की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Advertisement's

खिलाड़ियों की सफलता पर क्षेत्रभर से मिली बधाइयां

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर युवा नेता सुरेश भुकर, नितिका थालौर, पंकज नूनिया, समीर सिंह शेखावत, सीएस सुनील शर्मा, मनोज मान, आशीष डांगी, महेंद्र मोदी, विनोद सैनी, डॉक्टर कृष्ण दत्त, भुपेंद्र गुर्जर, हेमंत सिंह, नवीन लांबा, प्रतीक वर्मा और नीरज शर्मा सहित अनेक लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!