सूरजगढ़: खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वीरू फौजी क्लब सूरजगढ़ की ओर से 7 वीं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 3 जनवरी 2026 को आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के जिलों की टीमें भाग लेंगी। आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
PB हाई स्कूल के आगे खेल मैदान में होगा आयोजन
वीरु फौजी क्लब द्वारा आयोजित यह कबड्डी प्रतियोगिता पी.बी. हाई स्कूल से आगे, विकास स्कूल के सामने स्थित खेल मैदान, वार्ड नंबर 21, सूरजगढ़ में आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 जनवरी 2026 को किया जाएगा, जबकि टीमों की एंट्री 2 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे से 3 जनवरी को सुबह 9:30 बजे तक स्वीकार की जाएगी।
वीरु फौजी की 7वीं पुण्यतिथि पर समर्पित प्रतियोगिता
यह आयोजन वीरु फौजी की 7वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रखा गया है। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया जाएगा। आयोजन में अधिक से अधिक टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
31 हजार का प्रथम पुरस्कार, बेस्ट खिलाड़ियों को नकद इनाम
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार, उपविजेता को 15,000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1,100 रुपये का नकद इनाम प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को भी 1,100 रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।
कबड्डी नियमों के अनुसार होगा मुकाबला
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता कबड्डी के मानक नियमों के अनुसार खेली जाएगी। रेफरी और आयोजन समिति का निर्णय सर्वमान्य रहेगा। प्रतियोगिता की एंट्री फीस 250 रुपये रखी गई है। आने-जाने का खर्च टीमों को स्वयं वहन करना होगा। किसी भी प्रकार की चोट की स्थिति में खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होगा, मेडिकल सुविधा समिति की ओर से उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए संपर्क नंबर
कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी और टीमें मोबाइल नंबर 8955526023 और 7987967720 पर संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक टीमों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है।





