लाल चौक पर हादसा: तेज रफ्तार बाइक एंबुलेंस में घुसी, गंभीर घायल को उसी एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

चिड़ावा: चिड़ावा-सिंघाना रोड पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गाडाखेड़ा से डिलीवरी रेफर केस लेकर जा रही एंबुलेंस लाल चौक पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सीधे एंबुलेंस में जा घुसी और बाइक पर पीछे बैठा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement's

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे किढवाना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक अचानक नियंत्रण खो बैठी और लाल चौक पर गुजर रही एंबुलेंस से जा टकराई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा ओमवीर निवासी किढवाना गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक चालक युवक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी कर्मी भी घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को संभाला।

Advertisement's

हादसे के बाद घायल ओमवीर और एंबुलेंस कर्मी को उसी एंबुलेंस से चिड़ावा उपजिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ओमवीर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Advertisement's

हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement's

चिड़ावा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर व्यस्त चौराहों पर लापरवाही से वाहन चलाना आम लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!