मोरिंडा धाम में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

उदयपुरवाटी, 28 मई 2025: क्षेत्र के चंवरा किशोरपुरा स्थित मोरिंडा धाम के पलटूदास अखाड़ा परिसर में बुधवार को पंचमुखी बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन की शुरुआत अखाड़े के महंत रघुनाथ दास के सान्निध्य में हुई, जिसमें दो किलोमीटर लंबी कलश यात्रा में हजारों महिलाओं ने भाग लिया।

Advertisement's
Advertisement’s

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल गीत गाते हुए गंगा जल से भरे कलश सिर पर रखकर मंदिर तक पहुंचीं। यात्रा मार्ग में श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंचकर विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके साथ ही श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

सात दिनों तक चलने वाली इस कथा का समापन 4 जून को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और संतों के प्रवचनों का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में आयोजन समिति से गजराज सिंह चंवरा, डॉ सावरमल सैनी, नाथू राम सैनी, रामनिवास सैनी, राधेश्याम सैनी, गिरदावर जगदीश प्रसाद शर्मा, पंडित महेश शर्मा, हनुमान गुर्जर भंडारी, शिंभू दयाल सैनी बीज भंडार, समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, बाबूलाल मिस्त्री, मदन सैनी खादरा, धवल कुमार बीछवाल, सांवर मल मीणा, सांवर मल गुर्जर ककराना, राजेश खटाना, मूलचंद सैनी, श्रीराम महारानियां सहित अनेक श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

संत महात्माओं ने धर्मसभा में श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग पर चलने और मोरिंडा धाम में कथा के दौरान उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में स्थानीय समाज की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से श्रद्धा व समर्पण का अनुपम उदाहरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!