मंड्रेला: थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके में सनसनी फैला दी। एक ओर राजगढ़ रोड पर सीमेंट से भरे ट्रोले की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दूसरी ओर जखोड़ा के पास अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

जखोड़ा के पास ऑटो पलटा, आलमपुरा निवासी की मौत

पहला दर्दनाक हादसा मंड्रेला थाना क्षेत्र के जखोड़ा के पास सामने आया, जहां एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में आलमपुरा निवासी हजारीलाल सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो तेज रफ्तार में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को जानकारी दी गई।

राजगढ़ रोड पर ट्रोले की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कुचले

कस्बे में राजगढ़ रोड स्थित पावर हाउस के पास सीमेंट से भरे ट्रोले की चपेट में आने से मथुरा निवासी लोकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब युवक सड़क किनारे से गुजर रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोकेश सिंह के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झुंझुनूं रेफर किया गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, हादसों के कारणों की पड़ताल

दोनों मामलों में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ट्रोला हादसे और ऑटो पलटने की घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसों की बड़ी वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!