भाजपा नेता राजेश दहिया ने किया नवनिर्मित कुएं का उद्घाटन, गांधी नगर कॉलोनी के लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

चिड़ावा: शहर के गांधी नगर कॉलोनी क्षेत्र में रविवार को नवनिर्मित कुएं का उद्घाटन भाजपा नेता राजेश दहिया द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी, भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने पर राजेश दहिया का आभार व्यक्त किया।

Advertisement's

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश दहिया ने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है।

Advertisement's

राजेश दहिया ने बताया कि गांधी नगर कॉलोनी में बनाए गए इस नए कुएं से वार्ड के दर्जनों परिवारों को शुद्ध जल की सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया गया।

Advertisement's

उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक डॉ. बीएल वर्मा, राज कुमार गजराज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisement's

गांधी नगर कॉलोनी के लोगों ने कहा कि नए कुएं के निर्माण से क्षेत्र में पानी की समस्या काफी हद तक दूर होगी। लोगों ने इस पहल के लिए भाजपा नेता राजेश दहिया और सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!