भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पास, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की कई बड़ी घोषणाएं

जयपुर, 10 जुलाई 2024: भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट आज प्रदेश की वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा विधानसभा में पेश किया गया, जिसमें प्रदेशवासियों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

बिजली और स्मार्ट मीटर योजना

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट में 2 लाख 8 हजार घरों में बिजली कनेक्शन देने और 25 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना का प्रस्ताव रखा।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार 2750 किमी के 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे चरणबद्ध तरीके से बनाने की योजना पर काम करेगी, जिससे राज्य का सड़क नेटवर्क और भी मजबूत होगा।

पिंक टॉयलेट और बायोपिंक टॉयलेट

महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पहले चरण में 17 करोड़ रुपए की लागत से 67 पिंक टॉयलेट बनाने की योजना रखी गई है। नगरीय निकायों में भी महिलाओं के लिए बायोपिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे।

सौर ऊर्जा योजना

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी राजकीय कार्यालयों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही, हर जिले में आदर्श सोलर ग्राम बनाने और 2 मेगावाट के डिसेन्ट्रेलाईज सोलर प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है।

140 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

दिया कुमारी ने राजस्थान को 140 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। उनके अनुसार, इस लक्ष्य को पाने के लिए सरकार विभिन्न क्षेत्रों में सशक्त कदम उठाएगी।

विद्यार्थियों के लिए मुफ्त टैब और इंटरनेट

बजट में 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाले 33 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट और तीन साल तक मुफ्त इंटरनेट देने की घोषणा की गई।

सरकारी नौकरियों की घोषणाएं

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार एक साल में एक लाख और 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरियों का प्रावधान करेगी। पहले ही कार्यकाल में 20 हजार युवाओं को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है।

खाटू श्याम और मंदिरों का विकास

खाटू श्याम के भव्य निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए की घोषणा की गई। साथ ही, 600 मंदिरों में त्योहारों पर साज-सज्जा के लिए 13 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

राजस्थान मंडपम’ और पर्यटन विकास

दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर जयपुर में ‘राजस्थान मंडपम’ बनाने की घोषणा की गई। जयपुर मेट्रो के विकास के लिए जेएमआरसी का केंद्र सरकार के साथ जॉइंट वेंचर स्थापित किया जाएगा। पर्यटन विकास के लिए नई पॉलिसी लाते हुए राजस्थान टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड बनाकर 5000 करोड़ से अधिक के काम करवाने की घोषणा की गई।

ट्रॉमा सेंटर और ई-हेल्थ रिकॉर्ड

राजस्थान में 6 नए ट्रॉमा सेंटर बनाए जाएंगे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और नागरिकों का ई-हेल्थ रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा।

इस बजट ने राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं और सामाजिक सुधारों को बढ़ावा देने का वादा किया है, जिससे राज्यवासियों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!