Wednesday, February 18, 2026
Homeपिलानीपिलानी के राहुल कटारिया का जयपुर में दमदार प्रदर्शन, फुल मैराथन में...

पिलानी के राहुल कटारिया का जयपुर में दमदार प्रदर्शन, फुल मैराथन में तृतीय स्थान हासिल किया, मुख्यमंत्री ने सौंपा 25 हजार की ईनामी राशि का चेक

पिलानी: कस्बे के होनहार धावक राहुल कटारिया ने जयपुर में आयोजित एयू बैंक फुल मैराथन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एलीट वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 25 हजार रुपये की इनामी राशि का चेक प्रदान किया। राहुल की सफलता से पिलानी खेल जगत में उत्साह और गर्व का माहौल है।

01 फरवरी, 2026 को जयपुर में आयोजित एयू बैंक फुल मैराथन में देशभर के धावकों ने हिस्सा लिया। इसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पिलानी खेल मैदान से नियमित अभ्यास कर रहे राहुल कटारिया ने पुरुष एलीट मैराथन कैटेगरी में तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। यह उपलब्धि स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय मंच तक कड़ी मेहनत और अनुशासन का उदाहरण बनी।

मुख्यमंत्री से मिला सम्मान और इनामी राशि

जयपुर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राहुल कटारिया को 25 हजार रुपये का चेक सौंपकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा बनते हैं और राज्य का नाम रोशन करते हैं।

पिलानी खेल मैदान में हुआ भव्य स्वागत

राहुल कटारिया की इस सफलता के बाद पिलानी खेल मैदान में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्षद राजकुमार नायक, कोच कमल नायक, एडवोकेट अमित चौधरी, पीटीआई राजन और करण वीर शर्मा ने मिठाई खिलाकर सम्मान किया। सभी ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राहुल के पिता मदन लाल सैनी को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि परिवार के सहयोग और संस्कारों का ही परिणाम है कि राहुल आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!