पिता की याद में बेटों ने किया प्रेरणादायक काम, विद्यार्थियों को बांटे बैग और कॉपियां

सूरजगढ़: ब्लॉक के स्यालू कला गांव स्थित शहीद गंगाधर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। स्वर्गीय जयपाल सिंह शेखावत की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके पुत्र कंवरपाल सिंह शेखावत और भानु प्रताप सिंह शेखावत ने स्कूली बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल बैग, नोटबुक, ज्योमेट्री बॉक्स और पानी की बोतलें भेंट की गईं।

Advertisement's

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सरजीत झाझड़िया ने बताया कि शेखावत परिवार ने अपने पिता की स्मृति में यह सेवा कार्य किया, जिससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए इस प्रकार की पहल बेहद प्रेरणादायक है।

Advertisement's

कार्यक्रम के दौरान रोहिताश शेखावत भी मौजूद रहे। शेखावत परिवार ने विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मुक्ता चौधरी, सत्यवती, पुष्पा जांगिड़, पुष्पा कुमारी और ओमपति कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

Advertisement's

ग्रामीणों ने कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के प्रयास अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। विद्यार्थियों को मिली सामग्री से उनकी पढ़ाई में सहायता मिलेगी और स्कूल के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!