तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को उड़ाया, हवा में उछलकर सिर के बल गिरा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

गुढ़ागौड़जी: कस्बे के मानसी मार्केट क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना का खौफनाक मंजर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज रविवार को सामने आया।

Advertisement's

जानकारी के अनुसार हुक्मपुरा निवासी केरसिंह (40) पुत्र मूलचंद मानसी मार्केट स्थित एक खाद-बीज भंडार पर पिकअप चालक के रूप में कार्य करता है। बताया जा रहा है कि वह सड़क पार कर रहा था, तभी भोड़की की तरफ से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केरसिंह हवा में उछलकर सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा। हादसे में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया और सिर में गंभीर चोटें आईं।

Advertisement's

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ागौड़जी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया।

Advertisement's

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!