ताराचंद जांगिड़ बने एसआई, 36 साल की सेवा का मिला सम्मान, पुलिस महकमे में खुशी की लहर

सूरजगढ़: पुलिस महकमे में लंबे समय से सेवाएं दे रहे एएसआई ताराचंद जांगिड़ को उप निरीक्षक (एसआई) पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। चिड़ावा वृत अधिकारी विकास धींधवाल ने ताराचंद जांगिड़ के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नए पद का कार्यभार ग्रहण करवाया। इस दौरान सूरजगढ़ थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा भी मौजूद रहे।

Advertisement's

ताराचंद जांगिड़ वर्ष 1989 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। करीब 36 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने झुंझुनूं कोतवाली, खेतड़ी, मंड्रेला, पिलानी, चिड़ावा और वर्तमान में सूरजगढ़ थाना सहित जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी ईमानदार कार्यशैली और अनुशासित सेवा को देखते हुए विभाग ने उन्हें एसआई पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisement's

पदोन्नति के बाद पुलिसकर्मियों और विभागीय अधिकारियों ने ताराचंद जांगिड़ को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर सेवाओं की कामना की गई। इस दौरान पुलिस महकमे के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!