झुंझुनूं पुलिस की कार्रवाई: एनडीपीएस मामले का वांछित आरोपित धर्मपाल गिरफ्तार, 13 साल से फरार 10 हजार का इनामी अजय भी दबोचा

झुंझुनूं: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को दो महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं। पुलिस थाना मण्ड्रेला की टीम ने एनडीपीएस अधिनियम के एक प्रकरण में वांछित चल रहे आरोपित धर्मपाल को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस थाना मलसीसर की टीम ने धोखाधड़ी के मामले में पिछले 13 वर्षों से फरार 10 हजार रुपये के स्थायी गिरफ्तारी वारंटी अजय को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisement's

एनडीपीएस प्रकरण में वांछित धर्मपाल गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा चिड़ावा वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल के पर्यवेक्षण में मण्ड्रेला थानाधिकारी कैलाशचन्द के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना पिलानी में दर्ज एनडीपीएस प्रकरण में फरार चल रहे आरोपित धर्मपाल को दस्तयाब कर अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया।

Advertisement's

गिरफ्तार आरोपित धर्मपाल पुत्र उदमीराम, उम्र 38 वर्ष, निवासी भापर, थाना सूरजगढ़, जिला झुंझुनूं है। पुलिस अब मामले में उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement's

13 साल से फरार स्थायी वारंटी अजय गिरफ्तार

एक अन्य बड़ी कार्रवाई में पुलिस थाना मलसीसर की टीम ने धोखाधड़ी के मामले में 13 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी गिरफ्तारी वारंटी अजय को गिरफ्तार कर लिया। अजय के खिलाफ माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट झुंझुनूं द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

Advertisement's

गिरफ्तार वारंटी अजय पुत्र स्वर्गीय रामअवतार, उम्र 54 वर्ष, मूल रूप से पी/603 साइलेंट पार्क, मीरा भाईंदर रोड, भाईंदर ईस्ट, मुंबई (महाराष्ट्र) का निवासी है। उसके दिल्ली के मौर्या एन्क्लेव क्षेत्र में भी रहने की जानकारी सामने आई है। लंबे समय से फरार चल रहे अजय की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी।

Advertisement's

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा ग्रामीण वृत्ताधिकारी हरिसिंह धायल के सुपरविजन में मलसीसर थानाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में अजीत सिंह, जितेन्द्र सिंह थाकन, मकेश कुमार, अमित कुमार तथा गोतम कुमार शामिल रहे।

Advertisement's

अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

झुंझुनूं पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थ तस्करी, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित आरोपितों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement's

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!