झुंझुनूं के लिए गर्व का पल: डॉ. अरुण गर्ग देश के टॉप-100 कलेक्टर्स में शामिल, नवाचार और जनसेवा से बनाई खास पहचान

झुंझुनूं: जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में देश के टॉप-100 कलेक्टर्स में स्थान मिला है। महिला रोजगार, जल संरक्षण, प्रशासनिक क्षमता और नवाचार आधारित कार्यशैली ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

Advertisement's

यह जिला प्रशासन के लिए गर्व की खबर है। झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को देश के प्रतिष्ठित टॉप-100 जिला कलेक्टर्स सर्वे में शामिल किया गया है। यह चयन फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा किए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण के आधार पर हुआ है। यह उपलब्धि झुंझुनूं जिले के प्रशासनिक नेतृत्व, प्रभावी शासन और विकासोन्मुखी कार्यशैली की बड़ी पहचान मानी जा रही है।

Advertisement's

डॉ. अरुण गर्ग वर्ष 2014 में राज्य सेवा से पदोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए थे। पीएचडी उपाधिधारी डॉ. गर्ग वर्तमान में झुंझुनूं जिला कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं और अपने नवाचार आधारित प्रशासनिक निर्णयों, जवाबदेह कार्यशैली तथा जनसंवेदनशील प्रशासन के लिए पहचाने जाते हैं।

Advertisement's

डॉ. अरुण गर्ग के नेतृत्व में झुंझुनूं जिले में मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन अभियान के माध्यम से आधी आबादी को स्वरोजगार से जोड़ने की प्रभावी मुहिम शुरू की गई। इस अभियान के जरिए महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराए गए। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में यह पहल प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बनी।

Advertisement's

झुंझुनूं जैसे जल संकट प्रभावित क्षेत्र में डॉ. गर्ग ने वर्षा जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया। प्रशासन की इस पहल से जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर परिणाम सामने आए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल संचयन संरचनाओं को बढ़ावा देकर जल प्रबंधन को मजबूत किया गया।

Advertisement's

फेम इंडिया मैगजीन द्वारा इस सर्वे की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी। एशिया पोस्ट के सहयोग से लगभग हर वर्ष देशभर के जिलाधिकारियों और जिला मजिस्ट्रेटों के कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है। इस सर्वे में किसी अधिकारी को प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान नहीं दिया जाता, बल्कि चयनित सभी 100 अधिकारियों को समान रूप से शीर्ष श्रेणी में रखा जाता है।

Advertisement's

चयन के लिए दूरदर्शिता और नवाचार, जनसंपर्क एवं संवाद क्षमता, संवेदनशीलता, जवाबदेही, व्यवहार कुशलता, प्रशासनिक दक्षता, प्रभावी शासन, निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन कौशल और विकासोन्मुखी सोच जैसे प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया।

Advertisement's

झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग का यह चयन जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है और यह दर्शाता है कि बेहतर प्रशासनिक नेतृत्व से विकास की नई दिशा तय की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!