चिड़ावा: भाजपा चिड़ावा नगर मंडल की ओर से रविवार को गांधी चौक में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए बजट को बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी बड़ी रुचि दिखाई।
कार्यक्रम संयोजक सुरेश भूकर ने बताया कि यह बजट प्रसारण भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर आयोजित किया गया। बजट के दौरान उपस्थित लोगों ने सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और आमजन से जुड़े प्रावधानों को ध्यान से सुना। पिलानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रत्याशी राजेश दहिया ने कहा कि यह केंद्रीय बजट देश के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, मंडल महामंत्री मुकेश खंडेलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, रिंकू शर्मा, ख्याति केडिया, राजेश वर्मा, आशु स्वामी, सुशील वर्मा, मोहित तामड़ायत, अशोक शर्मा, वरुण रॉय बिन्नी, संदीप कटेवा, विमल शर्मा, विपुल अग्रवाल, सुनील छिप्पी, प्रदीप चंदेलिया, सुनील टेलर, सीए राहुल भीमराजका, इंद्र सुरजगढ़िया, विजयपाल, मन्नलाल वर्मा, रमेश स्वामी, अमरसिंह कोकचा, सुशील बागड़ी, सुनील जांगिड़, युवा प्रवक्ता विकास पायल, ओमप्रकाश वर्मा, जोगेंद्र जांगिड़, सज्जन गोदारा, कुलदीप भगेरिया, रसिक भूकर, राहुल सैनी, जयसिंह सहित बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक और पूर्व पार्षदों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बजट की प्रमुख योजनाओं और निवेश प्रावधानों पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की और इसे आमजन के हित में बताया।
बजट के प्रसारण के दौरान उपस्थित लोगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में युवाओं के लिए स्वरोजगार, किसानों के लिए सब्सिडी, महिलाओं के लिए आर्थिक योजनाओं जैसे प्रावधानों को प्रमुख रूप से सराहा।





