Thursday, March 19, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा की अनिता कि बड़ी कामयाबी, प्राणी शास्त्र में पीएचडी से गांव...

चिड़ावा की अनिता कि बड़ी कामयाबी, प्राणी शास्त्र में पीएचडी से गांव में जश्न

चिड़ावा: क्षेत्र के गांव सारी निवासी अनिता कुमारी ने उच्च शिक्षा में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से प्राणी शास्त्र विषय में पीएचडी प्राप्त की है। शेखावाटी में पर्यावरणीय जोखिम और जन्मजात हृदय रोगों पर किए गए उनके शोध ने न केवल क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि स्वास्थ्य और विज्ञान जगत में भी नई दिशा दी है।

चिड़ावा के निकट स्थित सारी गांव निवासी अनिता कुमारी ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से प्राणी विज्ञान विषय में पीएचडी उपाधि अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इस उपलब्धि के बाद गांव से लेकर पूरे शेखावाटी क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल बना हुआ है।

अनिता कुमारी ने अपना शोध कार्य प्राणी शास्त्र विभाग में डॉ. सुनील दत्त शुक्ला के मार्गदर्शन में पूरा किया। शोध में यह जांच की गई कि शेखावाटी क्षेत्र में मौजूद पर्यावरणीय परिस्थितियां बच्चों में जन्मजात हृदय संबंधी विकारों को किस प्रकार प्रभावित कर सकती हैं। अध्ययन के दौरान विभिन्न वैज्ञानिक आंकड़ों, जोखिम कारकों और संभावित रोकथाम उपायों पर विस्तृत विश्लेषण किया गया।

अनिता कुमारी की सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में गर्व की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि बच्चों, खासकर ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी और विज्ञान शोध में रुचि बढ़ाएगी।

अनिता का शोध आगामी समय में चिकित्सा क्षेत्र के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। विशेष तौर पर जन्मजात हृदय रोगों की रोकथाम, जागरूकता और जैविक दृष्टिकोण से संबंधित नीति निर्माण में उनका अध्ययन योगदान देने की क्षमता रखता है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!