खेतड़ी, 28 मई 2025: बुधवार को खेतड़ी में पूर्व सैनिकों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता का जश्न मनाते हुए एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। यह रैली राजा अजीत सिंह पार्क से प्रारंभ हुई, जिसका शुभारंभ विधायक धर्मपाल गुर्जर और भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने किया।

Advertisement's
Advertisement’s

रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए बलिदानी अजीत सिंह सोढ़ा स्मारक तक पहुंची। यहां उपस्थित सभी लोगों ने बलिदानी अजीत सिंह सोढ़ा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधायक धर्मपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्र के सम्मान की पुनः स्थापना का संकल्प बताया। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि भारत अब किसी भी आतंकी गतिविधि के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा और पाकिस्तान की ओर से किए गए किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने भारतीय जवानों के साहस और शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बहादुरी से पूरी दुनिया में भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया है।

इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें रामसिंह गुर्जर, फतेहसिंह शेखावत, सत्यनारायण भार्गव, वीर सिंह (पूर्व सरपंच), हरपाल सिंह, निखिल शर्मा (जिला महामंत्री), डॉ सोमदत्त भगत, बबलू अवाना, शशि सैनी, विजेश शाह (पूर्व पालिकाध्यक्ष), राजेश निर्वाण, रघुनंदन शाह, महिपाल दौराता (एडवोकेट), रोहिताश मनकस, प्रभू राजोता, कैलाश स्वामी और नगेंद्र सोढा शामिल थे।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर लगभग 200 पूर्व सैनिक भी शामिल हुए, जिनमें निखिल शर्मा, कैप्टन केसर देव, सुबेदार मेजर शत्रुप सिंह, कैप्टन रामेश्वर, कैप्टन नाथूराम, हवलदार लीलाराम, हवलदार अमर सिंह, सूबेदार अजीत सिंह, सुंदर सिंह, अमर सिंह, हवलदार पूरन सिंह और विनोद यादव, रामनिवास जैसे अनुभवी योद्धा उपस्थित थे। यह रैली राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और बलिदानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!