अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय युवक की मौत, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

चिड़ावा: क्षेत्र के ढांढौत के पास नीमड़ी स्टैंड पर गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मोईभारु निवासी महेश सोमरा पुत्र रामनिवास, उम्र करीब 40 वर्ष, स्कूटी से चिड़ावा से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement's

जानकारी के अनुसार स्कूटी पर दो लोग सवार थे। हादसे में महेश सोमरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement's

घटना की सूचना मिलते ही गाड़ा खेड़ा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पायलट रमेश और नर्सिंग स्टाफ कीर्तन ने घायल महेश सोमरा को तत्काल चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. संदीप शर्मा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement's

शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई।

Advertisement's

महेश सोमरा खेती-बाड़ी का काम करता था और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह शादीशुदा था और परिवार में पत्नी कविता, 8 वर्षीय बेटी जीया और 5 वर्षीय बेटी अनन्या हैं। बताया जा रहा है कि महेश दो भाइयों में बड़ा था। अचानक हुई मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!