Tag: samachar jhunjhunu
-

चिड़ावा में डालमिया स्कूल के पास सड़क हादसा—अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई, कार सवार छह में से तीन घायल
चिड़ावा: रविवार सुबह डालमिया स्कूल के पास सड़क हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई। कार में मौजूद छह लोगों में से तीन लोगों को मामूली चोटें आई बताई जा रही है। चिड़ावा शहर में स्टेशन रोड स्थित डालमिया स्कूल के पास रविवार…
-

“45% जीएसटी घोटाले का धमाका: पूर्व प्रधान इंदिरा डूडी ने विधायक पर लगाए आत्महत्या की धमकी तक के आरोप”
झुंझुनूं: जिले की राजनीति में शुक्रवार को उस समय बड़ा धमाका हुआ, जब चिड़ावा की पूर्व प्रधान इंदिरा डूडी ने प्रेसवार्ता में 45% जीएसटी घोटाले, करोड़ों की कथित अवैध वसूली, अधिकारी–ठेकेदार गठजोड़, राजनीतिक दबाव और स्थानीय विधायक पर आत्महत्या तक की चेतावनी देने के गंभीर आरोप लगाकर पूरे “चिड़ावा मॉडल” को खुला हिमालय बना दिया।…
-

बिसाऊ: गंदे पानी के पास फेंका गया नवजात जीवित मिला, लोग और पुलिस हुए भावुक
झुंझुनू: जिले के बिसाऊ कस्बे में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्लास्टिक की थैली में लिपटा हुआ नवजात शिशु गंदे पानी के पास रोता मिला। स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्चे की जान बच गई। घटना ने कस्बे में अफसोस और आक्रोश दोनों पैदा…
-

वार्ड 38 में पेयजल संकट गहराया: बोरवेल स्थानांतरण को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी, निवासियों का आरोप—“प्लॉटिंग के लिए किया अन्याय”
चिड़ावा: वार्ड 38 में पेयजल संकट दिनों-दिन गंभीर होता जा रहा है। बोरवेल को आबादी से हटाकर खाली प्लॉटिंग क्षेत्र में स्थापित किए जाने के विरोध में स्थानीय निवासी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा, जहां लोगों ने इसे पानी लूट का मामला बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग…
-

पिलानी में शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक लाख मंथली की धमकी भरी पर्ची भी फेंकी; बदमाशों की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी
पिलानी: लिखवा गाँव में शुक्रवार शाम शराब ठेके पर हुई 5–6 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बदमाशों द्वारा छोड़ी गई धमकी भरी पर्ची ने मामला और गंभीर बना दिया है। घटना के बाद पुलिस ने झुंझुनूं जिले में नाकाबंदी करते हुए बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। शुक्रवार रात…
-

खेतड़ी(झुंझुनूं)जमादार ने हाजरी लगाने के नाम पर सफाईकर्मी के साथ किया दुष्कर्म, खेतड़ी नगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जमादार ने हाजरी लगाने के नाम पर सफाईकर्मी के साथ किया दुष्कर्म, खेतड़ी नगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार खेतड़ीनगर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को एमजेएम कोर्ट खेतड़ी से इस्तगासा प्राप्त हुआ कि आरोपी पंकज कुमार पुत्र राजेन्द्र वाल्मिकी निवासी नरहड़ हाल निवासी वार्ड नम्बर…
-

भापर को नई ग्राम पंचायत का दर्जा, ग्रामीणों ने व्यक्त की प्रसन्नता: नई पंचायत की घोषणा से गांव में उत्साह
सूरजगढ़: राजस्थान सरकार द्वारा चल रहे पंचायतों के परिसीमन कार्य के तहत सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत काजड़ा का पुनर्गठन करते हुए भापर और कुम्हारों का बास को मिलाकर एक नई ग्राम पंचायत भापर का गठन किया गया है। इससे पहले दोनों ही गांव काजड़ा…
-

सत्यप्रकाश पूनिया को राजस्थान विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त: इतिहास विषय में शोध कार्य पूरा, 18–19वीं शताब्दी में मारवाड़ के शिल्पकार वर्ग पर किया अध्ययन
झुंझुनू: घरड़ाना खुर्द निवासी सत्यप्रकाश पूनिया को राजस्थान विश्वविद्यालय ने पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने अपना शोध इतिहास विभाग में सहायक आचार्य डॉ कर्मवीर के निर्देशन में पूरा किया। उनका शोध विषय “18-19वीं शताब्दी में मारवाड़ के शिल्पकार वर्ग की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का अध्ययन” रहा। सत्यप्रकाश ने वर्ष 2017 में अपना…
-

रिको क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, 11 केवी लाइन टूटकर सड़क पर गिरी, अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त, सड़क पर जाम की स्थिति बनी
चिड़ावा: रिको क्षेत्र में शाम करीब पांच बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 11 केवी विद्युत लाइन का पोल टूट गया और तार सड़क पर गिर गया। हाईटेंशन लाइन सड़क पर गिरते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग दहशत में आ गए। लाइन…
-

चिड़ावा पंचायत समिति प्रधान इन्द्रा डूडी ने दिया इस्तीफ़ा, जिला परिषद ने स्वीकृत किया त्यागपत्र
चिड़ावा: पंचायत समिति की प्रधान इन्द्रा डूडी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने 6 अक्टूबर 2025 को जिला प्रमुख को त्यागपत्र सौंपा था, जिसे आज 21 नवंबर 2025 को जिला परिषद झुंझुनूं की जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी द्वारा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया। इन्द्रा डूडी ने…
