Thursday, May 28, 2026
HomeजयपुरRPSC स्कूल लेक्चरर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 31 मई से शुरू...

RPSC स्कूल लेक्चरर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 31 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, 60 मिनट पहले बंद होगा प्रवेश

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। लंबे समय से प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। अभ्यर्थी अब आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट और राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement's

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 31 मई से 11 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने परीक्षा केंद्रों पर सख्त दिशा-निर्देश लागू किए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय से पहले तैयारी पूरी करने की सलाह दी गई है।

Advertisement's

सबसे पहले अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद ‘इम्पोर्टेंट लिंक’ या ‘एडमिट कार्ड’ सेक्शन पर क्लिक करें। यहां ‘स्कूल लेक्चरर (स्कूल एजुकेशन) परीक्षा 2025’ लिंक दिखाई देगा। लिंक खोलने के बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाला जा सकता है।

Advertisement's

अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ‘रिक्रूटमेंट पोर्टल’ का चयन करना होगा। इसके बाद ‘माय रिक्रूटमेंट’ सेक्शन में जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा।

Advertisement's

आरपीएससी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक रंगीन और नवीनतम फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधार कार्ड सहित मान्य पहचान पत्र साथ रखें। इसके अलावा नीली स्याही का पारदर्शी बॉल पेन और हाल ही की पासपोर्ट आकार की फोटो भी साथ रखना जरूरी होगा।

Advertisement's

आयोग के अनुसार परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

Advertisement's

स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा राजस्थान की बड़ी भर्ती परीक्षाओं में शामिल मानी जा रही है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह और तैयारी तेज हो गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों से सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!