जयपुर: राजस्थान सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत संविदा फीमेल हेल्थ वर्कर (ANM), नर्स एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के लिए बड़ी राहत दी है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार म्युचुअल ट्रांसफर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। पहले यह तिथि 7 मई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 17 मई 2026 कर दिया गया है।

यह आदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य भवन, जयपुर से जारी किया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कर्मचारी अब राजहैल्थ पोर्टल पर 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से प्रदेशभर में कार्यरत हजारों एनएचएम कर्मियों को राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश, राजहैल्थ पोर्टल पर करना होगा आवेदन
जारी आदेश के अनुसार एनएचएम के तहत कार्यरत संविदा फीमेल हेल्थ वर्कर, नर्स और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपने म्युचुअल ट्रांसफर के लिए राजहैल्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

प्रदेशभर के कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय से दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से कई कर्मचारी म्युचुअल ट्रांसफर प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय की मांग कर रहे थे। तिथि बढ़ने से अब अधिक कर्मचारी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

आदेश में क्या कहा गया?, 7 मई की जगह अब 17 मई तक मिलेगा समय
विभागीय आदेश में कहा गया है कि एनएचएम के अंतर्गत संविदा कर्मियों के लिए म्युचुअल ट्रांसफर आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई 2026 से बढ़ाकर 17 मई 2026 की जाती है। आदेश परियोजना निदेशक (एनएचएम) प्रिया भार्गव द्वारा अनुमोदित किया गया है।

प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना फैसला
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भी एनएचएम कर्मियों के बीच राहत और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। कई कर्मचारियों ने इसे सकारात्मक कदम बताते हुए सरकार का आभार जताया है।




